{"_id":"5941856e4f1c1bcc538b4793","slug":"201497466222-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 डिग्री सेल्सियस पर थमा पारा, हवा भी हुई मंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 डिग्री सेल्सियस पर थमा पारा, हवा भी हुई मंद
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
44 डिग्री पर रुका पारा, गर्मी से लोग बेहाल
पूर्वी हवा ने बढ़ाई उमस, अभी नहीं दिख रहे बरसात के आसार
श्रावस्ती। तराई में मौसम का पारा विगत तीन दिनों से 44 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। वहीं मंद गति से चलने वाली पूर्वी हवा ने उमस बढ़ा दी है। सुबह से ही निकलने वाली चिलचिलाती धूप ने जीना मुहाल कर दिया है। बरसात के आसार अभी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं।
जिले में मौसम चार दिनों से काफी ज्यादा गर्म है। तपती दोपहरी में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सुबह से चिलचिलाती धूप शाम पांच बजे तक लोगों को बेहाल किए रहती है। भीषण गर्मी के कारण भिनगा, इकौना व जमुनहा तहसील सहित सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा देखा जा रहा है। वहीं बरसात के आसार फिलहाल न दिखने के कारण लोग खेतों में फसलों को बचाने के लिए सिंचाई करने में जुटे हैं। भीषण उमस भरी गर्मी के कारण सिर्फ इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी परेशान देखे जा रहे हैं।