फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   मतदाता जागरूकता की स्वीप आइकन बनीं राधा

मतदाता जागरूकता की स्वीप आइकन बनीं राधा

Wed, 27 Feb 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता की स्वीप आइकन बनीं राधा
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को डीएम ने जिले की बेटी राधा श्रीवास्तव को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का स्वीप आइकन बनाया।
विज्ञापन


वहीं परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस जागरूकता अभियान में और तेजी लाने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिले की सुर कोकिला राधा श्रीवास्तव को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का स्वीप आइकन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधा श्रीवास्तव युवाओं, महिलाओं एवं दिव्यांगों सहित लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करेंगी। डीएम ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए जिले के सभी विद्यालयों से रैली निकाली जा रही है।

इसके माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों व नगरीय क्षेत्रों में मतदाताओं को उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय ने कहाकि स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में रैली निकालने के साथ ही रंगोली प्रतियोगिता, प्रथम बार वोटर बने मतदाताओं व सर्वाधिक बुजुर्ग मतदाताओं का सम्मान, वीवी पैट व ईवीएम मशीन संचालन के बारे में लोगों को जानकारी देने की व्यवस्था की गई है।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार राणा ने बाताया कि जिले के सभी विद्यालयों में रैली निकाली जा रही है। इस दौरान छात्र विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे। रैली में विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षा मित्र, एबीआरसी, न्याय पंचायत समन्वयक आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed