फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   मोटर साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार की मौत

मोटर साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार की मौत

Mon, 07 Aug 2017 09:48 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
मोटर साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार की मौत
श्रावस्ती। साइकिल से खेत देखने जा रहे संग्रामगंज निवासी किसान को सोमवार मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी। इसमें किसान सहित चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां किसान की हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर किया गया था। बहराइच ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मनपुर चौकी अंतर्गत संग्रामगंज निवासी किसान विक्रम बहादुर विश्वकर्मा (55) पुत्र राम नारायण विश्वकर्मा सोमवार को साइकिल से खेत देखने जा रहा था। जैसे ही वह साइकिल लेकर भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पहुंचा तभी लक्ष्मनपुर से भिनगा आ रही तेज रफ्तार मोटर साइकिल (यूपी 47 एन 7212) ने साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर तेज होने के कारण किसान विक्रम बहादुर सहित मोटर साइकिल चला रहे बलरामपुर के थाना ललिया अंतर्गत मथुरा चौकी क्षेत्र के ग्राम प्रानपुर निवासी शहाबुद्दीन पुत्र मुस्कीम व साथ मे मौजूद दो अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां विक्रम बहादुर की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। जिसकी बहराइच ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मोटर साइकिल को कब्जे में लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई अमृतलाल विश्वकर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शहाबुद्दीन के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed