फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   छप्पर चढ़ाते समय ढही दीवार, एक की मौत तीन घायल

छप्पर चढ़ाते समय ढही दीवार, एक की मौत तीन घायल

Sun, 11 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
छप्पर चढ़ाते समय ढही दीवार, एक की मौत तीन घायल
छप्पर रखते समय दीवार ढही, वृद्ध की मौत
विज्ञापन

तीन घायल, दो की हालत गंभीर, बहराइच जिला अस्पताल रेफर
इमलिया करनपुर के मजरा छोटका करनपुर में हादसा
जमुनहा/रतनापुर (श्रावस्ती)। इमलिया करनपुर के मजरा छोटका करनपुर में शुक्रवार शाम छप्पर रखते समय घर की दीवार ढह गई। इसके नीचे दबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं गृह स्वामी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी से बहराइच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है।

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया करनपुर के मजरा छोटका करनपुर निवासी बिलाली उर्फ जगदीश के घर में शुक्रवार को छप्पर रखवाया जा रहा था। इसके लिए उसने गांव के लोगों को बुलाया था। देर शाम छप्पर रखते समय घर की दीवार अचानक ढह गई। इसके नीचे दबने से छप्पर रखवाने आए गांव के ही पुत्तीलाल (60) पुत्र सूर्य लाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं बिलाली सहित गांव के ही बंशराज (35) पुत्र भगोले व भूरे (32) पुत्र भुसैली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। जहां भुसैली व बंशराज की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। जबकि बिलाली का इलाज सीएचसी में चल रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed