{"_id":"5c6ae1d3bdec22738004fd44","slug":"181550508499-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर लाइन के सहारे 145 नए उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर लाइन के सहारे 145 नए उपभोक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। गिलौला के मनिहार तारा में नई लाइन बिछाए बगैर पुराने जजर्र तारों के सहारे ही सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन दे दिया गया। जिससे गांव की आपूर्ति बार बार बाधित हो रही है।
ऐसे में ग्रामीणों ने डीएम से मिल कर प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग की है। जिलाधिकारी दीपक मीणा को दिए शिकायती पत्र में मनिहार तारा के ग्रामीणों ने बताया है कि उपकेंद्र उल्लहवा (बंजारनपुरवा) से गांव को विद्युत आपूर्ति मिलती है।
काफी पुराने पोल व जर्जर तार होने से लाइनों में अक्सर फाल्ट हो जाता है। मौजूदा समय सौभाग्य योजना के तहत तीन माह पूर्व 145 ग्रामीणों को विद्युत कनेक्शन दिया गया है।
विज्ञापन
इसके बावजूद न तो तार बदला गया और न ही नई व्यवस्था ही दी गई। ऐसे में आपूर्ति बहाल होते ही कभी तार तो कभी फ्यूज जल रहा है। जिससे गांव की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं चल पा रही है।
उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद भी बिजली निगम के अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पीड़ितों द्वारा 22 जनवरी को उप जिलाधिकारी जमुनहा से मिल कर इसकी शिकायत की गई थी।
जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत करने वालों में मुनीजर कुमार वर्मा, मनोज कुमार, सूरज कुमार, चंद्र प्रकाश सहित काफी संख्या में ग्रामीणों के नाम शामिल हैं।
जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि अधिशासी अभियंता विद्युत को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल जाएगी।