{"_id":"5c69971abdec225eb27aaecd","slug":"181550423834-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलपुर का नलकूप खराब, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलपुर का नलकूप खराब, किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसिया (श्रावस्ती)। तराई को सिंचित करने की परियोजना सिरसिया क्षेत्र में परवान नहीं चढ़ पा रही है। क्षेत्र में मौजूद संसाधनों का लाभ भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है।
ऐसा ही कुछ सिरसिया के बदलपुर के मजरा जुड़पनिया में दिखा। जहां विगत दो माह से खराब राजकीय नलकूप की मरम्मत नहीं कराई गई। जिससे किसान परेशान हैं।
सिरसिया विकास क्षेत्र के ग्राम बदलपुर के मजरा जुड़पनिया में लगा राजकीय नलकूप दो माह से खराब है। सिंचाई का अन्य साधन न होने के कारण ज्यादातर किसान इसी नलकूप पर निर्भर हैं। किसानों ने कई बार उच्चाधिकारियों से नलकूप की मरम्मत कराने मांग की। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ऐसे में अब गेहूं की फसल पर संकट मंडरा रहा है। किसी तरह निजी पंपिंग सेटों के सहारे पलेवा कर गेहूं की बोआई कर चुके किसान अब सिंचाई के लिए परेशान हैं। किसान कृष्णा प्रसाद पांडेय व मुनीजर ने बताया कि क्षेत्र में निजी बोरिंग कामयाब नहीं है।
विज्ञापन
अधिक गहराई वाली बोरिंग कराने के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ता है। जो सबके बस की बात नहीं है। किसान धीरज व लंबू ने बताया कि किसी तरह गेहूं की बोआई हो गई थी। नलकूप खराब होने के कारण अब सिंचाई नहीं हो पा रही है। इस बारे में एडीएम योगानंद पांडेय ने बताया कि इसकी जांच कराकर नलकूप की मरम्मत कराई जाएगी।