{"_id":"594ea28a4f1c1b83688b4573","slug":"181498325642-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने में सहयोग करें प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने में सहयोग करें प्रबंधक
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय प्रबंधकों ने सौंपा ज्ञापन
श्रावस्ती। विद्यालय प्रबंध समिति की जिला स्तरीय कार्यशाला शनिवार को भिनगा में आयोजित की गई। इसमें विद्यालय संचालन में आने वाली परेशानियों पर चर्चा हुई। इसके निराकरण की मांग को लेकर एडीएम व बीएसए को ज्ञापन सौंपा गया। प्रबंध समिति के ओंकारनाथ चौधरी ने कहाकि स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू है। बच्चों को मौलिक अधिकार देने में विद्यालय बेहतर प्रयास कर रहे हैं। स्कूल एवं शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी हमारी मुख्य प्राथमिकता नहीं बन पा रही है। ऐसे में विद्यालय प्रबंध समिति व शिक्षकों को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा का अधिकार कानून के क्रियान्वयन व मानकों की पूर्ति के लिए जिम्मेदार लोग प्रयास करें। विद्यालय प्रबंधकों ने समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर एडीएम ओपी सिंह व बीएसए दीपिका चतुर्वेदी को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर काफी संख्या में विद्यालय प्रबंधक मौजूद रहे।
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत
श्रावस्ती। भिनगा तहसील आए एक साठ वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा रामयतन वरुण बताते हैं कि मृतक की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। जिसे 72 घंटे शिनाख्त के लिए रखा जाएगा।
*****************************
शनिवार को पेट्रोल का भाव
श्रावस्ती। जिले में शनिवार को डीजल 55 रुपये 57 पैसे प्रतिलीटर रहा। जबकि पेट्रोल 67 रुपये 40 पैसे प्रति लीटर बिका।