फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   18 acres of land was purchased for Jetavana: Sumedha

जेतवन के लिए खरीदी थी 18 एकड़ जमीन : सुमेधा

Sun, 02 Nov 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 02 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
18 acres of land was purchased for Jetavana: Sumedha
जेतवन परिसर का भ्रमण करते अनुयायी।- संवाद
कटरा। श्रीलंका के 30 अनुयायियों का दल शनिवार को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। सभी ने बौद्ध भिक्षु माता सुमेधा थेरो के नेतृत्व में पारंपरिक रीति-रिवाज से गंधकुटी में पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन



बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए माता सुमेधा ने कहा कि भगवान बुद्ध के श्रावस्ती प्रवास के लिए व्यापारी अनाथपिंडक ने जेतवन की भूमि राजा प्रसेनजित के बेटे जेत से खरीदी थी। उन्होंने स्वर्ण मुद्राएं बिछाकर 18 एकड़ जमीन को खरीदा था। भगवान बुद्ध के लिए जमीन खरीदे जाने की जानकारी होने के बाद राजा ने मुद्राएं वापस कर दी थीं।
विज्ञापन


उन्हीं स्वर्ण मुद्राओं से जेतवन महाविहार का विकास किया गया। इस विहार का नाम राजा के पुत्र जेत के नाम पर जेतवन रखा गया। इसी जेतवन महाविहार में पवित्र आनंद बोधि वृक्ष व बुद्ध का आवास गंधकुटी भी स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता सुमेधा ने आगे कहा कि भगवान बुद्ध ने 24 वर्षावास इसी जेतवन में बिताए। इसी स्थान पर सर्वाधिक उपदेश देने के कारण जेतवन बौद्ध धर्मावलंबियों की आस्था का केंद्र है। श्रावस्ती आने वाले तीर्थयात्री इसी वृक्ष के नीचे बैठकर ध्यान-साधना व दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना करते हैं।


श्रावस्ती आने वाले बौद्ध मतावलंबी गंधकुटी पर भी पुष्पों से सजाकर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना करते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण व जापान के कांसाई विश्वविद्यालय की संयुक्त टीम ने वर्ष 1998 में जेतवन में उत्खनन किया। इसमें 2600 वर्ष पुराने नगर के अवशेष पाए गए। यहां बुद्ध की प्राचीन मूर्ति, स्तूप मंदिर व विहारों के अवशेष ताम्र पत्र आदि भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed