{"_id":"5945642b4f1c1b0c1c8b476b","slug":"171497719851-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात बाद खिली चटकीली धूप ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात बाद खिली चटकीली धूप ने बढ़ाई उमस
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बाद निकली चटख धूप से बढ़ी उमस
पावर कार्पोरेशन ने ग्रामीण क्षेत्र में बदला विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल
श्रावस्ती। तराई में शुक्रवार दोपहर तेज हवाओं के साथ हुई रिमझिम बरसात के बाद शनिवार को खिली चटख धूप से उमस काफी बढ़ गई है। इससे लोग गर्मी से परेशान रहें। उधर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी किए गए विद्युत आपूर्ति के नए रोष्टर में उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे लोगों को न तो घर में चैन मिल रहा है, और न घर के बाहर।
जिले में बारिश से सामान्य हुआ मौसम का मिजाज शनिवार को एक बार फिर से बिगड़ गया। सुबह से खिली चटकीली धूप व धीमी गति से चल रही पूर्वा हवाओं के कारण उमस काफी बढ़ गई है। इससे सुबह दस बजे के बाद से शाम तक मुख्य मार्ग सहित बाजार में सन्नाटा छाया रहा। हर कोई गर्मी से बचने का प्रयास करता देख गया। वहीं इसके विपरीत ग्रामीण क्षेत्रों में पावर कॉर्पोरेशन की ओर से जारी नए रोष्टर ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी है। नए रोष्टर के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक व रात दस बजे से बारह बजे तक कटौती की जा रही है। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को न तो घर में चैन मिल रहा है और न ही घर के बाहर ही। इसकी शिकायत के बावजूद अधिकारी रोस्टर में बदलाव को तैयार नहीं हैं। जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं की मुश्किल बढ़ गई हैं।