{"_id":"593d8d514f1c1bd5438b4607","slug":"171497206097-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों में बंदक से लेकर झाड़ तक की हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों में बंदक से लेकर झाड़ तक की हुई सफाई
Updated Mon, 12 Jun 2017 04:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी थानों में चला सफाई अभियान
असलहों, मालखाने, भोजनालय के साथ परिसर की हुई सफाई
श्रावस्ती। जिले के सभी थानों में रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी की ओर से जारी आदेश पर थानों में हथियारों से लेकर परिसर तक की साफ सफाई की गई। थाने से घास व खरपतवार हटवाया गया।
कुछ दिन पूर्व जिले के कई थानों में निरीक्षण के दौरान एसपी विजय ढुल को गंदगी मिली थी। असलहों का भी रखरखाव ठीक नहीं मिला था। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जिले के सभी थानों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसमें उन्होंने असलहों के साथ परिसर को भी चाक चौबंद रखने का आदेश दिया था। इस बाबत आयोजित बैठक में हथियारों के साथ साथ परिसर, मालखाना, बैरक, भोजनालय के साथ कहीं भी गंदगी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी सभी थाना प्रभारियों को दी थी। एसपी ने कहा था कि सप्ताह में कम से कम एक बार थाने में मौजूद कर्मचारी व प्रभारी श्रम दान करें व पौधरोपण करें। इसी आदेश के बाद रविवार को जिले के सभी थानों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सबसे पहले पुलिस कर्मियों की ओर से असलहों की सफाई की गई। इस दौरान सभी उपकरणों की जांच भी हुई। इसके बाद मालखाना, भोजनालय, बैरक, कार्यालय सहित पूरे परिसर की सफाई की गई। इस दौरान थानाध्यक्षों ने परिसर में पौधरोपण भी किया।