{"_id":"5939988c4f1c1b732d8b459d","slug":"171496946828-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासी व दूषित भोजन से करें भोजन से करें परहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासी व दूषित भोजन से करें भोजन से करें परहेज
Updated Fri, 09 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासी भोजन से करें परहेज
जमुनहा (श्रावस्ती)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से गुरुवार को जूनियर हाईस्कूल जमुनहा में खाद्य सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें खाद्य निरीक्षक ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ भोजन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में खाद्य निरीक्षक विजय बहादुर ने कहा कि खाद्य पदार्थों को खुला न रखें। हमेशा खाद्य पदार्थ को जाली अथवा मारकीन के कपड़े से ढक कर रखें। बासी व दूषित खाद्य पदार्थ का सेवन कदापि न करें। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान सहित व्यक्तिगत सफाई पर विशेष ध्यान दें। खाद्य सामग्री के निर्माण में हमेशा स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करें। खाद्य सामग्री में अनुमन्य खाद्य रंगों का ही प्रयोग करें। हमेशा ताजे फल एवं सब्जियों का ही प्रयोग करें। जूस विक्रेता अनार, मौसमी आदि फल पहले से काट अथवा छीलकर न रखें। समोस, कचौड़ी, पकौड़ी, पूड़ी आदि को तलने में खाद्य तेल को तीन बार से ज्यादा प्रयोग न करें। इसका उल्लंघन करना दंडनीय अपराध है। ऐसा करने वालों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मौजूद लोगों से नियमों का पालन कर अनावश्यक परेशानी से बचने तथा सुरक्षित आहार को स्वास्थ्य का आधार बताया। मौके पर संतोष जायसवाल, सोहरत मतीन, पवन कुमार चौरसिया, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, मेराज अहमद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।