{"_id":"5dd56fb68ebc3e54921f5231","slug":"17-nomination-for-the-post-of-bjp-district-president-srawasti-news-lko4933326138","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 17 ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 17 ने कराया नामांकन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य के लिए बुधवार को नामांकन हुआ। पार्टी कार्यालय भिनगा में जिला चुनाव अधिकारी राजेंद्र पटेल व सह जिला चुनाव अधिकारी शिवभूषण सिंह के समक्ष प्रत्याशियों ने अपने समर्थक व प्रस्तावक के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
भिनगा स्थित भाजपा कार्यालय में प्रत्याशियों ने जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य के लिए बुधवार को नामांकन कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष के पद के लिए मौजूदा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय व 16 अन्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विगत दिनों में जिले में 815 बूथों पर बूथ अध्यक्ष, 10 मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों का चुनाव हो चूका है। जिलाध्यक्ष प्रत्याशी के नामांकन में एक मंडल अध्यक्ष व एक जिला प्रतिनिधि समर्थक व प्रस्तावक के रूप में शामिल हुए। जिला चुनाव अधिकारी राजेंद्र पटेल व जिला सह चुनाव अधिकारी शिवभूषण सिंह ने सभी नामांकनों को जांचने के बाद उन्हें स्वीकार किया।
विज्ञापन
जिला चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि भाजपा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष व अन्य पदों पर चुनाव हो रहे हैं। जिला सह चुनाव अधिकारी शिवभूषण सिंह ने बताया कि कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का मत और सुझाव सर्वोपरि है। इन सभी नामांकन पत्रों को प्रदेश में जमा कराया जाएगा। इसका परिणाम जल्द ही पार्टी की ओर से घोषित व प्रकाशित किया जाएगा। इस मौके पर जिले के सभी पदाधिकारियों सहित मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।