फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   17 more madrasas were sealed in Shravasti action has been taken on 60 madrasas so far

मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: यूपी के इस जिले में 17 और मदरसे किए गए सील, आगे भी जारी रहेगा अभियान

Fri, 02 May 2025 07:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 May 2025 07:25 PM IST
सार

यूपी में नेपाल बॉर्डर पर मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को श्रावस्ती में 17 और मदरसे सील किए गए। डीएम ने कहा कि अभी आगे भी अभियान जारी रहेगा। अवैध मदरसों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
17 more madrasas were sealed in Shravasti action has been taken on 60 madrasas so far
17 मदरसे किए गए सील - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में सार्वजनिक भूमि पर संचालित मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को भिनगा, इकौना व जमुनहा तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर बने 17 मदरसों को सील किया गया। इनमें जमुनहा क्षेत्र में 13, इकौना में तीन व भिनगा में एक मदरसा सील किया गया। इसके साथ ही कुल सील हुए मदरसों की संख्या 60 पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


इकौना तहसील क्षेत्र में नायब तहसीलदार गिलौला प्रांजल त्रिपाठी ने बीईओ के साथ शुक्रवार को ग्राम अलीनगर में नवीन परती गाटा संख्या 14 रकबा 0.026 हेक्टेयर पर अवैध तरीके से बना मदरसा इस्लामिया चिश्तिया गरीब नवाज को सील किया। इसी क्रम में टीम ने कटरा के पुरानी परती गाटा संख्या 393 पर बने मदरसा सोनिया फैजल इस्लाम व ग्राम भगवानपुर बनकट में नवीन परती की गाटा संख्या 109 पर बने मदरसा रिजविया अहले सुन्नत गुलशन तैयबा को सील किया।

विज्ञापन

इन मदरसों पर की गई कार्रवाई

वहीं एसडीएम जमुनहा संजय राय व तहसीलदार विपुल सिंह व बीईओ सतीश कुमार ने स्थानीय पुलिस के साथ 13 मदरसा सील किए। इनमें मदरसा गौसिया ताज उल उलूम मंशापुरवा रामपुर बस्ती गाटा संख्या 556 रकबा 0.020 हेक्टेयर खलिहान की भूमि, मदरसा गाजिया अनवारे रजा रामपुर बस्ती गाटा संख्या 745 रकबा 0.097 हेक्टेयर कब्रिस्तान, मदरसा गौसिया फैजाने रजा शम्शुल नगईगांव रामपुर बस्ती गाटा संख्या 394 रकबा 0.047 हेक्टेयर नवीन परती शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मदरसा रिजरिया गौसिया गौसुल उलूम खलीफतपुर गाटा संख्या 108 रकबा 0.020 हेक्टेयर खलिहान, मदरसा दारूल उलूम गुलशने नूरी जमुनही दाखिला महरू मुर्तिहा गाटा संख्या 814 रकबा 0.050 हेक्टेयर खलिहान, मदरसा अलजामियु तुल कादरिया मसउदुल उलूम चंदन कोटिया गाटा संख्या 100 रकबा 0.040 हेक्टेयर खलिहान, मदरसा कंजुल इमान लिल बनात मकतब प्रतापपुर कानी बोझी गाटा संख्या 127 रकबा 0.334 हेक्टेयर कब्रिस्तान, मदरसा अलजयअतुर रजबिया जियाउल इस्लाम सोनपुर कला गाटा संख्या 214 मिन रकबा 0.0241 हेक्टेयर खलिहान को भी सील किया गया।  

साथ ही मदरसा दारुल उलूम गौसिया फैजाने रजा बस्ती पुरवा रामपुर बस्ती गाटा संख्या 1200 रकबा 0.063 हेक्टेयर कब्रिस्तान, मदरसा गौसिया जिआउल कुरान हसनपुर बेगमपुर गाटा संख्या 73 रकबा 0.149 हेक्टेयर खलिहान, मदरसा गौसिया मिसबाहुल उलूम बनकटवा महोली गाटा संख्या 95 रकबा 0.327 हेक्टेयर खलिहान, मदरसा गुलशन मदीन आलागांव गाटा संख्या 195 रकबा 0.198 हेक्टेयर नवीन परतीकी भूमि पर संचालित हो रहा था। इन्हें भी सील कर दिया गया।


वहीं एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज ने कब्रिस्तान की भूमि पर बने मदरसा दारुल उलूम पूरेबाले को सील किया। हालांकि यह मदरसा संचालित होता नहीं मिला था।

151 सार्वजनिक भूमि को कराया गया खाली

डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में अभियान चलाकर अब तक 60 मदरसों को सील किया जा चुका है। अभी यह अभियान जारी रहेगा। इसके साथ ही 151 प्रकरणों पर धारा-67 के तहत बेदखली की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed