{"_id":"5f5cf40d8ebc3e57c05d11d6","slug":"17-deliberations-received-pending-sought-answers-from-two-interpreters-srawasti-news-lko539825221","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 विवेचना मिलीं लंबित, दो विवेचकों से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 विवेचना मिलीं लंबित, दो विवेचकों से मांगा जवाब
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोनवा थाने का शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा भी की, जिसमें 17 विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने दो विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही उन्हें कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियों को दूर करने का थानाध्यक्ष को निर्देश दिया।
सोनवा थाने का अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय, थाना कार्यालय का जायजा लिया। उन्होंने शस्त्रों का बेहतर रखरखाव व परिसर की साफ-सफाई का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने थाने पर तैनात विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की।
इस दौरान उन्हें 17 विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने दो विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इस दौरान उन्होंने शिथिलता बरतने वाले विवेचकों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। साथ ही विवेचकों से विवेचनाओं व शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एएसपी ने वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सभी लोग अपने आप को सुरक्षित रखें तथा नियमों का पालन करें। कोरोना वायरस सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया।