फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   16742 candidates will appear for board examination at 29 centers

29 केंद्र पर बोर्ड परीक्षा देंगे 16742 परीक्षार्थी

Fri, 14 Feb 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
16742 candidates will appear for board examination at 29 centers
श्रावस्ती। जिले में इस साल 115 विद्यालयों में शिक्षणरत हाईस्कूल के 9481 व इंटर के 7261 सहित कुल 16742 छात्र बोर्ड परीक्षा देंगे। इसके लिए 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी विद्यालयों को बोर्ड कार्यालय से प्रवेश पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

18 फरवरी से प्रारंभ हो रही बोर्ड परीक्षा को लेकर शुक्रवार को डीएम यशु रुस्तगी ने तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार के रजिस्टर जैसे कक्ष निरीक्षक, उत्तर पुस्तिका, प्रश्न पत्र, शीलिंग व पैकिंग एवं बंडल प्रेषण आदि के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही मोमबत्ती, टैग, गोंद, पेपर पिन, लिफाफा, ए4 साइज कागज, मारकीन कपड़ा, टाट, लांक, ब्राससील, सूजा, सूतली, धागा आदि की व्यवस्था रखने को कहा।
विज्ञापन

वहीं केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं के रूप में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत कनेक्शन के साथ इन्वर्टर व जेनरेटर, सीसीटीवी, वायस रिकार्ड, राउटर की जानकारी प्राप्त की। उत्तर पुस्तिकाओं एवं प्रश्न पत्र को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखने के साथ पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा के लिए 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 29 स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा को उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दी इन केंद्रों की जिम्मेदारी
जिला विकास अधिकारी को जेतवन इंटर कॉलेज, चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज, जगतजीत इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, नीलम राजकीय बालिका गिलौला व नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज की जिम्म्ेदारी दी गई है। उपायुक्त स्वत: रोजगार को प्रेम कुमार शुक्ला उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्री प्रकाश सिंह इंटर कॉलेज, एसपी रणजीत सिंह इंटर कॉलेज, वैद्य प्रकाश इंटर कॉलेज, लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को आदर्श इंटर कॉलेज, बाबा जबदहा इंटर कॉलेज, श्रीकृष्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय, तपसी इंटर कॉलेज, जिला कार्यक्रम अधिकारी को श्री त्रयंबकेश्वर, राजेंद्र दास जनजातीय, शिवराजी जनता कॉलेज की जिम्मेदारी दी गई है। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज, श्रावस्ती पब्लिक इंटर कॉलेज, राहुल स्मारक, राम दुलारे, जनता इंटर कॉलेज, नागरिक इंटर कॉलेज तथा अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को राम उजागर सादार बल्लभ भाई पटेल, श्री मेवालाल सियाराम, श्री रघुवर दयाल मेमोरियल, काशी विश्वनाथ, सेठ प्रभुदास मेमोरियल इंटर कॉलेज की जिम्मेदारी दी गई है।

यह बने अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक
सरोज गिरि, प्रतिभा रावत, डॉ. श्वेता सिंह, राजमणि यादव, विजय बहादुर, दीपमाला, उषा, सुनील कुमार, अवधेश कुमार चौधरी, रामबिहारी बाजपेई, अशोक कुमार, संतोष कुमार शुक्ला, रजनीश त्रिपाठी, संदीप कुमार, महेंद्र गौतम, ईश्वर चंद्र विद्या सागर, राजेश कुमार दूबे, उषा गुप्ता, भूरेलाल, सुनील कुमार, रामदुलारे, अवधेश प्रताप वर्मा, मोहम्मद शाहिद बागवान, प्रदीप कुमार, अखिलेश कुमार मिश्र, पंकज गुप्ता, शैलेंद्र कुमार वर्मा, ज्ञान प्रकाश वर्मा, आलोक कुमार पाठक, उपेंद्र कुमार सिंह को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed