फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   167 bigha fields covered in Rapti

167 बीघा खेत राप्ती में समाए

Fri, 21 Aug 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
167 bigha fields covered in Rapti
श्रावस्ती। राप्ती का जलस्तर गुरुवार रात सामान्य हो रहा था, जो शुक्रवार भोर से अचानक बढ़ने लगा। राप्ती की लहरें बैराज पर खतरे का निशान पार कर पंद्रह सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। जो अब स्थिर बनी हुई है। घटते व बढ़ते जलस्तर के साथ नदी की लहरों ने अपने किनारों पर कटान तेज कर दी है। इसकी सूचना के बाद डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने कटान स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

राप्ती नदी गुरुवार को खतरे के निशान से बीस सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। जो शाम को घटते हुए मध्य रात को सामान्य स्तर तक पहुंच गई। इसके बाद राप्ती शुक्रवार सुबह चार बजे से धीरे धीरे बढ़ने लगी। सुबह छह बजे जमुनहा के राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर 127.85 मीटर मापा गया। जो खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर अधिक है। तब से नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन

वहीं घटते व बढ़ते जलस्तर के साथ राप्ती की लहरों ने कछार में बसे वीरपुर, शिकारी चौड़ा, मटखनवा, अशरफ नगर सहित नौ गांवों में कटान तेज कर दिया है। जहां नदी की लहरों ने विगत 24 घंटें में 167 बीघा कृषि भूमि को फसल सहित काट कर अपनी धारा में विलीन कर लिया। वहीं भिनगा जमुनहा मार्ग पर मधवापुर के निकट नदी कटान करने को बेताब है। जिसे बचाने क लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके कटे खेत
जमुनहा के वीरपुर निवासी सुंदर पुत्र द्वारिका का 20 बीघा, अजय पुत्र बाबूलाल का 20 बीघा, बच्छराज पुत्र मयाराम का 15 बीघा, राजाराम पुत्र संगम लाल का 2 बीघा, भुजाऊ पुत्र ननकऊ का 4 बीघा, आशाराम पुत्र छेदी का 5 बीघा, मोगरे पुत्र झुर्रा का 4 बीघा, निब्बू लाल पुत्र रूप नरायन का 10 बीघा, श्यामता प्रसाद पुत्र रूप नरायन का 10 बीघा, प्यारे पुत्र मिलन का 5 बीघा, हरिदयाल पुत्र मिलन का 5 बीघा, अमरीका पुत्र मिलन का 5 बीघा, स्वामी दयाल पुत्र मिलन का 5 बीघा, शिकारी चौड़ा निवासी रेखा देवी पत्नी श्रीपाल का डेढ़ बीघा, राम गोपाल पुत्र अलख राम का डेढ़ बीघा जमीन राप्ती नदी में समा गई।

डीएम ने मधवापुर घाट मार्ग का लिया जायजा
भिनगा जमुनहा स्थित मधवापुर घाट पुल के निकट मुख्य मार्ग को काटने के लिए राप्ती बेताब है। जहां हो रही कटान का जिलाधिकारी टीके शिबू ने जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने वहां मौजूद अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अधिशासी अभियंता बाढ खंड को युद्ध स्तर पर सड़क को बचाने के लिए राहत कार्य कराने का निर्देश दिया। जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित न हो। इस दौरान उनके साथ उपजिलाधिकारी जमुनहा आरपी चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed