{"_id":"5c6d8bb3bdec227374275f1a","slug":"161550683059-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन की बात अभियान से पीएम तक पहुंचाएं सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन की बात अभियान से पीएम तक पहुंचाएं सुझाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई लोगों से भारत के मन की बात करेगी। इसकी शुरुआत बुधवार को नगर पालिका परिषद भिनगा के सभागार में सांसद व जिलाध्यक्ष ने की।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति तय की गई। भिनगा में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय ने कहा कि इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा, जिससे जनता की सोच, राय, विचार व उनके सुझावों को प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाया जा सके।
देश की प्रगति के लिए जाने वाले फैसलों में जनता के सुझावों को शामिल किया जा सके। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र प्रभारी राम सुंदर चौधरी ने कहा कि भाजपा जनता की सरकार है।
इसलिए जनता के सुझावों व मन की बात को एक पोस्ट कार्ड के माध्यम से जिले में अलग अलग स्थानों पर रखे बॉक्स में एकत्र किया जाएगा। जनता के विचारों, सुझावों को भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि मोदी की सदैव धारणा रही है कि भाजपा का संकल्प पत्र किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि देश का संकल्प पत्र होना चाहिए।
इसलिए 2014 में भी मोदी ने जनता से उनके सुझाव और आकांक्षाएं आमंत्रित की थी। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय ने कहा कि भारत के मन की बात में आम जनता के सुझावों व मार्गदर्शन का महत्व है।
इस अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोग अपने विचार मोदी तक पहुंचाए। इस दौरान लोगों ने अपने विचारों को लिखकर बॉक्स में डाला। मौके पर वीरेश मिश्रा, रणबीर सिंह, अनुराग त्रिपाठी, विनोद शुक्ला, संजय कैराती मौजूद रहे ।