{"_id":"5989f2524f1c1b73258b48f9","slug":"161502212690-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम सें मनेगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम सें मनेगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्म शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम 10 से
श्रावस्ती। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष इस बार जिले में धूमधाम से मनाया जायेगा। इसके लिये सभी ब्लॉकों में अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 10 अगस्त को इकौना से होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष इस बार जिले में मनाया जाना है। सूचना विभाग को नोडल विभाग नामित किया गया है। ब्लॉक इकौना में 10, 11 व 12 अगस्त को, गिलौला में 16, 17, 18, जमुनहा में 21, 22 व 23, हरिहरपुररानी में 24, 25 व 26 को मेला व प्रदर्शनी का आयोजन होगा। सिरसिया में 29, 30 एवं 31 अगस्त तथा जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में 06, 07 एवं 08 सितंबर को अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें लोक कलाकारों की ओर से सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।