{"_id":"594017a74f1c1ba50a8b45d3","slug":"161497372583-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माडल बार के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए 22 जून को हो सकता चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माडल बार के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए 22 जून को हो सकता चुनाव
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन के आठ पदों के लिए हुआ नामांकन
अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए 22 जून को हो सकता चुनाव
श्रावस्ती। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में नई कमेटी गठन के लिए नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को अध्यक्ष व महामंत्री पद को छोड़ शेष पदों पर आम सहमति बन गई है। नाम वापसी नहीं होने पर अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए 22 जून को मतदान होगा।
भिनगा तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता सभागार में माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के चयन के लिए मंगलवार को आठ पदों के लिए नामांकन हुआ। अध्यक्ष पद पर चुन्नीलाल यादव, सुरेश चंद्र तिवारी व माधवराम तिवारी ने नामांकन कराया। महामंत्री पद पर अनूप कुमार पाठक व अवधेश कुमार आर्य ने नामांकन कराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार पांडे ने ही नामांकन कराया। मध्य उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए रवीशंकर पाठक व ओम प्रकाश आजाद ने नामांकन जमा किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद के लिए अरविंद कुमार तिवारी व विकास कुमार पाठक ने नामांकन कराया। कोषाध्यक्ष पद पर पंकज देव गुप्ता, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर वेद प्रकाश मिश्र, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर दिलीप कुमार तिवारी ने नामांकन कराया। वरिष्ठ सदस्य के छह पदों पर अरशद अहमद, धर्मराज पाठक, कांशीराम वर्मा, प्रदीप कुमार पाठक, शिव प्रकाश चंद्र मिश्र व रामभगोले यादव तथा कनिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए मोहम्मद हसन, अमरेंद्र सिंह, शबाना खान, अरविंद तिवारी, संतोष कुमार तिवारी तथा हरि शंकर शुक्ला ने नामांकन कराया। 14 जून को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी होगी। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर आम सहमति न बनी तो 22 जून को सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसी दिन मतदान के बाद मतों की गणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। शेष पदों पर आम सहमति बन जाने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।