{"_id":"5eaeda588ebc3e902a3e0762","slug":"158-workers-arrived-from-maharashtra-quarantined-srawasti-news-lko520061146","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराष्ट्र से पहुंचे 158 श्रमिक, किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराष्ट्र से पहुंचे 158 श्रमिक, किया क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। महराष्ट्र से 158 प्रवासी मजदूरों को लेकर परिवहन निगम की बस रविवार को श्रावस्ती पहुंची। इस दौरान जिले की सीमा पर बनाए गए चेकपोस्ट पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद में उन्हें गांव के निकट बनाए गए सेंटर पर क्वारंटीन कराया गया।
सरकार की ओर से गैर प्रांतों में रह रहे जिले के श्रमिकों को परिवहन निगम की बसों व ट्रेनों के माध्यम से वापस उनके घर भिजवाया जा रहा है। इसी के क्रम में रविवार को महाराष्ट्र से 158 श्रमिकों को लेकर परिवहन निगम की बसें श्रावस्ती पहुंची। जिन्हें जिले की सीमा में प्रवेश के बाद चेक पोस्ट पर रोका गया।
यहां पर सभी मजदूरों की जांच की गई। वहीं सोनवा थाना क्षेत्र के रतनापुर में फोरलेन पर लगाए गए चेक पोस्ट पर पहुंची बस को रोका गया। जहां पहले से मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने अपनी निगरानी में सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें उनके गांव के निकट बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर भेजा गया। वहीं मुंबई से डीसीएम पर सवार होकर 15 श्रमिक रविवार को श्रावस्ती पहुंचे। जिन्हें बौद्ध परिपथ स्थित बलरामपुर सीमा क्षेत्र में लगे चेकपोस्ट पर श्रावस्ती पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित द्वारा रोका गया।
इस दौरान सभी ने सरकार की ओर से जारी पत्र दिखाया। इसके बाद चौकी प्रभारी ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। इसके बाद सभी लोगों को डीसीएम से ही स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा भेजा गया। जहां से बाद में सभी को सिरसिया भेजा गया है। इसके बाद उन्हें गब्बापुर स्थित मार्डन विद्यालय में क्वारंटीन किया गया।