{"_id":"6820fcdc3218517dc006c14b","slug":"15-people-injured-in-road-accidents-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111183-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सड़क हादसों में 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सड़क हादसों में 15 लोग घायल
Mon, 12 May 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 12 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
सिरसिया के चिर्रीपुर के निकट हुई मार्ग दुर्घटना में घायल महिला व बच्चे।
सिरसिया/इकौना (श्रावस्ती)। अलग अलग सड़क हादसों में रविवार को 15 लोग घायल हो गए। चिर्रीपुर गांव के पास एक कार बेकाबू होकर पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। इसमें कार सवार दो महिलाएं व चार बच्चे घायल हो गए। इकौना के विशुनापुर के पास बाइक सवार अनियंत्रित हो मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मुजेहना के पास शनिवार रात बाइक सवार मवेशी से टकराकर मार्ग पर गिर गया। इसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। भिनगा के काली मंदिर के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सिरसिया के चिल्हरिया गांव के निकट बाइक अनियंत्रित हो विद्युत पोल से टकरा गया। इसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को संबंधित सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सिरसिया के गुलरा में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार को बलरामपुर के गुल्हरिया निवासी साकरुन निशा (25) कार से आ रही थी। कार में उसके साथ रेशमा (30), आदिल (4), अख्तर राजा (7), मरियम (6) व अन्य मौजूद थे। कार जैसे ही सिरसिया के चिर्रीपुर गांव के निकट पहुंची। चालक कार से नियंत्रण खो बेटा। कार मार्ग किनारे पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। इसमें शाकरून निंशा, रेशमा, आदिल, अख्तर रजा, मरियम व अनन्या गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सिरसिया लाया गया। कार चालक बचा। इकौना के ग्राम गंड़हरा विशुनापुर निवासी सुनील कुमार (25) शनिवार को बाइक से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात लौटते समय जैसे ही विशुनापुर गांव के निकट पहुंचा। मार्ग पर कोई जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो मार्ग पर गिर गई। सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहीं भिनगा क्षेत्र के गोड़धोई निवासी सुभाष (18) व कंटू (20) शनिवार देर शाम बाइक से इटवरिया चौराहा आ रहे थे। मुजेहना गांव के पास मवेशी से टकरा गए। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वहीं भिनगा क्षेत्र के ग्राम भिनगी निवासी अजय चौहान (24) बाइक से भिनगा आ रहा था। अजय जैसे ही भिनगा के काली मंदिर के निकट पहुंचा। तभी सामने से बाइक से आ रहे राजापुर निवासी मुन्ना (21) व अर्जुन (20) से उसकी टक्कर हो गई। इससे अजय, मुन्ना व अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया। मुन्ना की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
सिरसिया क्षेत्र के ग्राम धन्नीडीह निवासी सुबराती (37), इलियास (15) व मोहम्मद अकरम (15) लखनऊ से एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। सुबराती जैसे ही भिनगा सिरसिया मार्ग स्थित चिल्हरिया के निकट पहुंचा। मार्ग पर बच्चों के आ जाने पर वह अनियंत्रित हो विद्युत पोल से टकरा गया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सिरसिया पहुंचाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।