फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   15 Panchayats spent 25 million 99 lakhs in 25 days

25 दिनों में 15 पंचायतों ने खर्च डाले दो करोड़ 99 लाख

Sat, 30 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
15 Panchayats spent 25 million 99 lakhs in 25 days
श्रावस्ती। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के अंतिम पच्चीस दिन में केवल पंद्रह पंचायतों ने ही दो करोड़ 99 लाख 83 हजार 876 रुपये का भुगतान स्वीकृत किया। ऐसी कोई पंचायत नहीं बची, जिसने अंतिम चरण में भुगतान न किया हो। इतनी बड़ी रकम के भुगतान के बाद अब प्रशासन ने पंद्रह पंचायतों की जांच के लिए कमेटी गठित की है। यह कमेटी भुगतान के सापेक्ष कार्यों का सत्यापन करेंगी।
विज्ञापन

पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को पूरा हो गया। कार्यकाल समाप्त होने के अंतिम क्षणों में पंचायतों ने पच्चीस दिनों में करोड़ों रुपये का भुगतान कर लिया। ऐसे भुगतान की प्रशासन ने विकासखंड वार पंचायतों की सूची बनाई है। पांच विकास खंडों के पंद्रह पंचायतों को इस सूची में शामिल किया गया है। सूची बनाने का आधार एक से 25 दिसंबर 2020 का समय था। इसी बीच इन टॉप थ्री विकासखंड वार पंचायतों ने दो करोड़ 99 लाख 86 हजार 876 रुपये का भुगतान किया। यह भुगतान कार्य के सापेक्ष हुआ या फिर यह वित्तीय अनियमितता के दायरे में है। इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। लेकिन इस गुत्थी को सुलझाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड वार अधिकारियों की एक कमेटी बनाई है। वह स्वयं भी गिलौला विकासखंड की तीन पंचायतों की जांच करेंगे। जहां सर्वाधिक पैसा कार्यकाल के अंतिम चरण में निकाला गया है। इसके लिए भी विकास खंड अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन

इन्हें मिली जांच की जिम्मेदारी
विकास खंड हरिहरपुरानी में जिला प्रोवेशन अधिकारी के साथ सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई, इकौना में उपायुक्त श्रम रोजगार के साथ सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जमुनहा में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के साथ एससी त्रिपाठी सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, सिरसिया में जिला विकास अधिकारी के साथ सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, गिलौला में सीडीओ के साथ एई डीआरडीए जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है टॉप-थ्री पंचायत
विकास खंड ग्राम पंचायत भुगतान लंबित भुगतान
सिरसिया सिरसिया 3801104 416861
सिटकहवा 2434869 2814
विशुनापुर लोहटी 1815839 146228
जमुनहा फतेहपुर बनगई 2886222 00
देवरनिया 1970628 00
हरदत्त नगर गिरंट 1399780 1037425
हरिहरपुररानी लक्ष्मनपुर कोठी 2316557 96746
चहलवा 2083886 24723
मछरिहिवा 1862546 218213
गिलौला चंदर्खा बुजुर्ग 1985402 8844
शाहपुर बरा 1686063 00
मोहरनिया 1218546 00
इकौना सेमगढ़ा 1713292 00
सरवरिया 1418032 00
इटवरिया 1391120 00
कार्यकाल के अंतिम पच्चीस दिनों में टॉप थ्री भुगतान करने वाली पंचायतों के कार्यों का सत्यापन करने के लिए कमेटी गठित की है। एक ब्लॉक की जांच मैं स्वयं ही कर रहा हूं। जल्द ही जांच प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसी के बाद यह पता चलेगा कि भुगतान वास्तविक कार्य के सापेक्ष हुआ है, या फिर ऐसे ही। - ईशान प्रताप सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed