{"_id":"5c703237bdec224e1b7f73f7","slug":"141550856759-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2331 परीक्षार्थियों ने छोड़ा एग्जाम, एक नकलची पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2331 परीक्षार्थियों ने छोड़ा एग्जाम, एक नकलची पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बोर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कला की परीक्षा कराई गई। इसमें 2331 परीक्षार्थी केंद्र पर अनुपस्थिति रहे। इसमें हाईस्कूल के 1860 व इंटर के 471 विद्यार्थी शामिल हैं।
वहीं दूसरी पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान डीआईओएस के नेतृत्व में गठित उड़ाका दल ने बैजनाथ इंटर कॉलेज भारी गांव में छापेमारी की। इस दौरान नकल कर रहा एक छात्र पकड़ा गया। इस पर उसकी कॉपी सील कर उसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। जिले में अब तक हुई परीक्षा में यह पहला नकलची पकड़ा गया। वहीं अन्य स्कूलों में भी उड़ाका दलों ने गहन चेकिंग की।
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बोर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 9240 के सापेक्ष 7380 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए, जबकि 1860 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में इंटरमीडिएट चित्रकला आलेख्य की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 1897 के सापेक्ष 1428 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
469 परीक्षार्थी केंद्र से नदारद रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट चित्रकला प्रावैधिक की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 17 के सापेक्ष 15 परीक्षार्थी शामिल हुए। दो परीक्षार्थी केंद्र से नदारद रहे। वहीं इंटर की दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में गठित सचल उड़ाका दल ने बैजनाथ इंटर कॉलेज भारी गांव में छापा मारकर परीक्षा का जायजा लिया।
सचल दल को विद्यालय में एक छात्र नकल करते हुए मिला। इस पर अधिकारियों ने कापी सील कर छात्र को परीक्षा से निष्कासित कर दिया। वहीं गुरुवार को हाईस्कूल रंजन कला की परीक्षा में पंजीकृत 14 के सापेक्ष 11 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए, जबकि तीन परीक्षार्थी केंद्र से नदारद रहे।
वहीं इंटरमीडिएट कंप्यूटर की परीक्षा में पंजीकृत 153 के सापेक्ष 140 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए, जबकि 13 परीक्षार्थी नदारद रहे। इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 1449 के सापेक्ष 1127 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए, जबकि 322 परीक्षार्थी केंद्र से नदारद रहे। जिले में अब तक नकल करते हुए पहला छात्र पकड़ा गया है। वहीं जिले भर में सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।