फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   सौर ऊर्जा से रोशन होगी सदर तहसील

सौर ऊर्जा से रोशन होगी सदर तहसील

Thu, 17 Jan 2019 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से रोशन होगी सदर तहसील
श्रावस्ती। बिजली के अभाव में अब सदर तहसील भिनगा का कार्य प्रभावित नहीं होगा। इसके लिए बीस लाख रुपये से सदर तहसील में सोलर प्लांट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह कार्य फरवरी तक पूरा कर तहसील को सौर ऊर्जा से रोशन कर दिया जाएगा। बिजली की बढ़ती मांग व घटते उत्पादन से निपटने के लिए सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है।

बिजली कटौती के समय चलने वाले जेनरेटर से होने वाले वायु व ध्वनि प्रदूषण से भी निजात मिलेगी। इसी के क्रम में सदर तहसील भिनगा को विद्युत निर्भरता से मुक्त करने के लिए यहां सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह प्लांट तहसील की खाली पड़ी छत पर लग रहा है। यूपी नेडा के सहयोग से यहां बीस किलोवाट ऑनग्रीड प्लांट लग रहा है। इसमें सोलर की 325 वाट की 62 प्लेटें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील मुख्य गेट परिसर स्थित विद्युत घर के सामने खाली पड़े बरामदे में दो बोर्ड 600 एमंपीयर की 120 बैट्री भी लगाई जाएंगी। इस पर करीब बीस लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।

इनमें से 433436 रुपये से 62 सोलर प्लेट, 258446 रुपये से पीसीओ, एसीडीबी बाक्स व पीएजीबी बाक्स लगाया जाएगा। शेष पैसा बैट्री पर खर्च किया जाएगा।

इस बारे में नायब नाजिर सदर तहसील भिनगा सतीश ने बताया कि सोलर प्लांट लगाने का कार्य जारी है। फरवरी में कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडेय ने बताया कि इस प्लांट के लगने से जहां बिजली पर निर्भरता खत्म होगी। वहीं जेनरेटर की उपयोगिता भी समाप्त होगी।

सदर तहसील में यह प्रयोग किया जा रहा है। सफल होने पर इसे इकौना व जमुनहा तहसीलों में भी इसे स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed