{"_id":"594030154f1c1b26098b46a4","slug":"141497378837-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरयनापुर में लगी आग, चार घर जले दो मवेशियों की झुलसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरयनापुर में लगी आग, चार घर जले दो मवेशियों की झुलसने से मौत
Updated Wed, 14 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरयनापुर में आग से चार घर जले
दो मवेशियों की झुलसने से मौत
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना के नरयनापुर में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे चार घर जल कर राख हो गए। आग की चपेट में आने से दो गायों की झुलसने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम नरयनापुर निवासी रामबहादुर उर्फ पप्पू के घर में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक परिवारीजन कुछ समझ पाते व शोर मचाते आग की लपटों ने समूचे घर सहित मड़हे को अपनी आगोश में ले लिया। हवा तेज होने के कारण आग को काबू न होता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना इकौना पुलिस सहित अग्निशमन विभाग को दी। जब तक प्रभारी निरीक्षक इकौना बीके सिंह अग्निशमन कर्मियों सहित दल बल के साथ मौके पर पहुंचते आग की लपटों ने पड़ोसी भागीरथ पुत्र विद्याराम, रामबरन पुत्र कन्हई व रामधीरज के घर को भी अपनी आगोश में ले लिया। आग की चपेट में आने से पप्पू की दो गायों की झुलसने से मौत हो गई। जबकि चारों ही घरों में रखा कपड़ा बर्तन व अनाज सहित घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग को और फैलने से रोका। आग से करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।