{"_id":"691cbe2192207d5164044d24","slug":"136-lakh-rupees-stolen-from-a-fertilizer-and-seed-shop-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115778-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: खाद-बीज की दुकान से 1.36 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: खाद-बीज की दुकान से 1.36 लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
टूटे शटर को दिखाता दुकान मालिक।
- फोटो : टूटे शटर को दिखाता दुकान मालिक।
गिलौला (श्रावस्ती)। ग्राम पंचायत मोहम्दापुर स्थित खाद-बीज की दुकान का सोमवार रात शटर तोड़कर चोरों ने 1.36 लाख रुपये नकदी, चेकबुक समेत प्रपत्रों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
गिलौला इलाके के मोहम्मदापुर निवासी राजू मिश्रा गांव के पास से गुजरे बौद्ध परिपथ पर अपने मकान में खाद-बीज की दुकान चलाते हैं। राजू ने बताया कि प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी रात 10 बजे वो दुकान बंद कर घर के अंदर चले गए। रात में गेहूं का बीज आने वाला था, इसलिए दुकान के अंदर 1.30 लाख रुपये बैग में रखे थे। वहीं गल्ले में भी 6000 रुपये रखे थे। इस दौरान देर रात शटर को सब्बल से तोड़कर दुकान में दाखिल हुए चोरों ने नकदी व प्रपत्रों को चुरा लिया।
राजू मिश्रा ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात लगभग 3.40 बजे तीन लोग चेहरे पर गमछा लपेटकर रुपये ले जाते देखे गए हैं। पीड़ित की सूचना पर थाना प्रभारी आशीष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।