{"_id":"5c781114bdec22120179c3c7","slug":"131551372564-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे से बिना बिजली के डेढ़ लाख आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे से बिना बिजली के डेढ़ लाख आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहिवा फीडर पर तहसील के निकट इंसुलेटर पंचर हो जाने से मंगलवार मध्य रात से विद्युत आपूर्ति बाधित है। ऐसे में करीब 36 घंटे से डेढ़ लाख आबादी विद्युत आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रही है।
बुधवार को खराब मौसम व पुराने माडल के इंसुलेटर न मिलने के कारण समस्या दूर नहीं हो सकी। वहीं गुरुवार को भी लोग बिना बिजली के रहे। इससे लोगों को दैनिक कार्य निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मछरिहिवा फीडर विद्युत उपकेंद्र भिनगा का ही नहीं जिले का सबसे बड़ा फीडर माना जाता है। इस फीडर के सहारे नगर पालिका परिषद भिनगा के सिविल लाइंस, कृष्ण नगर, अब्दुल कलाम नगर व केशव नगर के कुछ मोहल्लों सहित हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के परसा डेहरिया, रामपुर ककरा, खाले ककरा, मछरिहिवा, मदरहवा, चहलवा, वर्गावर्गी, लौकीपुरवा, महरी, लोनियनपुरवा सहित करीब 45 गांवों को विद्युत आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार रात शुरू हुई बूंदा बांदी के बीच फीडर की लाइन का भिनगा तहसील के निकट इंसुलेटर पंचर हो गया। इसके चलते समूचे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार की शाम तक हुई बरसात के कारण कोई भी विद्युत कर्मी इसे दुरुस्त करने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा।
शाम को मौसम सामान्य होने के बाद पहुंचे विद्युत कर्मी पुराने माडल का इंसुलेटर न होने के कारण बैरंग लौट गए। इसके चलते क्षेत्र के करीब डेढ़ लाख की आबादी व करीब छह हजार उपभोक्ता विगत 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण, इनवर्टर, मोबाइल आदि ठप हैं। आपूर्ति कब तक बहाल होगी इस बारे में पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी कुछ भी बता पाने में खुद को अक्षम महसूस कर रहे हैं।
फीडर के विद्युत पोलों पर लगे इंसुलेटर पुराने माडल के हैं। जो अब नहीं मिलते। ऐसे में प्रयास किया जा रहा है कि स्टोर से इंसुलेटर मंगा कर आपूर्ति बहाल की जाए। उम्मीद है कि शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
- रमाशंकर मौर्या, अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन