{"_id":"594d54a74f1c1b2b4d8b470c","slug":"131498240167-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से चलेगा निर्वाचक नामावलियों में पंजीकरण का विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से चलेगा निर्वाचक नामावलियों में पंजीकरण का विशेष अभियान
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटर लिस्ट में नाम पंजीकरण के लिए अभियान एक से
श्रावस्ती। विधानसभा मतदाता सूची में नए वोटरों के पंजीकरण के लिए एक से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान छूटे लोग मतदाता फार्म छह ईआरओ कार्यालय में डाक से जमा करने के साथ ही पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकार व डीएम दीपक मीणा ने बताया कि 289 भिनगा व 290 श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए एक से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ओर से तहसील स्तर पर तथा बीएलओ की ओर से प्रत्येक बूथ पर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ घर घर जाकर भी मतदाताओं से फार्म छह प्राप्त करेंगे। नौ व 23 जुलाई को बीएलओ बूथ पर उपस्थित रहकर दावे व आपत्तियां दर्ज करेंगे। इस दौरान किन्हीं दो दिवसों में सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों, प्रशिक्षण संस्थानों, आईटीआई, बीएड कॉलेजों, नर्सिंग संस्थानों और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में कैंप लगाया जाएगा।