फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   13 km over three years. The villagers are circling

तीन साल से 13 किमी. का चक्कर काट रहे ग्रामीण

Mon, 28 Dec 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
13 km over three years. The villagers are circling
श्रावस्ती में तीन वर्ष बाद भी नहीं दुरुस्त हुई सड़क व टूटी पुलिया। - फोटो : SRAWASTI
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। तीन वर्ष पूर्व जमुनहा को नासिरगंज जोगिया के मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला मार्ग बाढ़ में कट गया था। जिसकी आज तक मरम्मत नहीं हो पाई। जिससे करीब बीस गांवों के ग्रामीणों को आवागमन के लिए तेरह किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। इससे 60 हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

जमुनहा तहसील क्षेत्र में नासिरगंज जोगिया मुख्य मार्ग वर्ष 2017 में आई बाढ़ से कट गया था। इससे जमुनहा तहसील क्षेत्र से नासिरगंज जोगिया मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले गांवों का संपर्क कट गया। क्षेत्र के पोंदली, लक्ष्मनपुर, पोंदिला, सेमरहनिया, जोगिया, सुखरामपुरवा, जमशेदपुर, धोबिहा, बाबूपुरवा, संगमपुरवा सहित करीब बीस गांव के लोगों को जिला व तहसील सहित ब्लॉक मुख्यालय आने-जाने के लिए नासिरगंज से होकर जाना पड़ता है। इससे इन गांवों की करीब साठ हजार की आबादी को 13 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीण आवागमन के लिए बरुहा गांव के निकट से होकर मल्हीपुर बहराइच मार्ग पर पहुंचते हैं। उसके बाद वहीं से भिनगा व बहराइच आते-जाते हैं। जबकि इन गांवों में रहने वाले लोगों को नासिरगंज बाजार आने के लिए नाले की पटरी का सहारा लेना पड़ता है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने समस्या दूर करने के लिए कई बार उच्च अधिकारियों से मिल कर शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मांग पूरी कराने के लिए क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन भी किया पर समस्या जस की तस है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने डीएम, सीडीओ व लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से हस्तक्षेप कर मार्ग बनवाने की मांग की। एडीएम योगानंद पांडे बताते हैं कि क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। धनराशि मिलते ही मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed