{"_id":"5e9486368ebc3e76b5637d30","slug":"13-bigha-wheat-crop-burnt-due-to-fire-srawasti-news-lko5175508122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 13 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 13 बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
श्रावस्ती मे बहोरवा गांव के पास खेत में लगी आग बुझाते ग्रामीण।
- फोटो : SRAWASTI
जमुनहा (श्रावस्ती)। बहोरवा के मजरा बेहनन पुरवा स्थित गेहूं के खेत में सोमवार अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग को काबू करते तब तक चपेट में आने से तेरह बीघा फसल जल कर राख हो गई। अगिभनकांड में कोई हताहत नहीं हुआ।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बोहरवा के मजरा बेहनन पुरवा के दक्षिण तरफ हरदत्त नगर गिरंट जंगल स्थित है। जिसके किनारे खेतों में किसानों ने गेहूं की फसल लगा रखी था। सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। धुंए को फैलता देख आसपास के गांव बेगमपुर व बेहनन पुरवा के लोग मौके पर पहुंच गए। जिनके द्वारा अरहर की डाली आदि से पीट कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग की चपेट में आने से बोहरवा निवासी अब्दुल सलाम पुत्र आविद का एक बीघा, रसूले पुत्र करीम का दो बीघा, रानीसीर निवासी सुब्बा पुत्र आविद का नौ बीघा तथा चेतराम पुत्र खेमाई का एक बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल वीरेंद्र पाठक द्वारा क्षति का आकलन कर घटना की जानकारी उच्चधिकारियों को दी गई। अगिभनकांड में करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। अगिभनकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।