{"_id":"5980b5084f1c1b3a568b45a9","slug":"121501607176-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरवाइजर हुई चैन स्नैचिंग का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरवाइजर हुई चैन स्नैचिंग का शिकार
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने सुपरवाइजर की चेन छीनी
जमुनहा (श्रावस्ती)। मलहीपुर थाना क्षेत्र में स्थित सहायक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में तैनात सुपरवाइजर से मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने कार्यालय जाते समय चेन छीन ली। सुपरवाइजर ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जानकारी पर पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
मलहीपुर थाना क्षेत्र स्थित सहायक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में तैनात सुपरवाइजर सुषमा वर्मा का घर पटना गांव में है। मंगलवार की सुबह वह आवास से कार्यालय जा रही थी। जैसे ही वह गनेशपुर मसजिद के निकट पहुंची तभी बाइक सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और उसके गले से सोने की चेन छीन ली। जब तक सुपरवाइजर कुछ समझ पाती मुंह में कपड़ा बांधे तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। सुपरवाइजर ने बदला चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने बाइक सवार तीनों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।