{"_id":"594d54c54f1c1bf77d8b46a3","slug":"121498240197-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिफलिंग के आरोपी की दुकान में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिफलिंग के आरोपी की दुकान में छापेमारी
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस रीफिलिंग की शिकायत पर छापेमारी, 17 सिलेंडर बरामद
दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज, आरोपी फरार
रतनापुर (श्रावस्ती)। मल्हीपुर में ब्लॉक मुख्यालय के सामने गैस रीफिलिंग की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस व पूर्ति निरीक्षक के साथ गुरुवार देर शाम छापेमारी की। यहां से पुलिस ने 17 सिलेंडर सहित गैस रीफिलिंग का सामान बरामद किया। इस मामले में आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने एक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय वीरगंज में ब्लॉक गेट के निकट कथरा माफी निवासी राकेश की दुकान है। यहां पर वह बड़े सिलेंडर से छोटे में गैस की रिफलिंग करता था। इसकी शिकायत पर गुरुवार देर शाम उप जिलाधिकारी जमुनहा रमाकांत वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर सुजीत कुमार राय व क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के साथ दुकान पर छोपमारी की। जहां टीम ने दो घरेलू व 15 छोटे गैस सिलेंडर बरामद किया। इस दौरान टीम को तलाशी के दौरान गैस रीफिलिंग के उपकरण भी मिले। इनको टीम ने कब्जे में लेकर मल्हीपुर थाने लाकर सीज कर दिया। मामले में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर मल्हीपुर पुलिस ने राकेश के विरुद्ध अवैध रीफिलिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से आरोपी दुकानदार फरार है। इस बारे में थाना प्रभारी मल्हीपुर बताते हैं कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।