{"_id":"5944249c4f1c1bba5e8b47f1","slug":"121497638044-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में सिंचाई अमीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में सिंचाई अमीन की मौत
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से अमीन ने दम तोड़ा
अंटा तिराहे के निकट ओवर टेक करते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रावस्ती। भचकाही से गुरुवार देर शाम बाइक से भिनगा आ रहे सिंचाई विभाग के अमीन को अंटा तिराहे के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लग गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे बहराइच और फिर लखनऊ रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। भिनगा कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भचकाही निवासी डोरी लाल (42) पुत्र लच्छीराम सिंचाई विभाग में अमीन पद पर गुलरा टिटिहिरिया में तैनात था। डोरीलाल गुरुवार देर शाम बाइक से भिनगा आ रहा था। जब वह भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अंटा तिराहा पहुंचा तभी जंगल से लकड़ी लाद कर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवर टेक करते समय टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस से घायल डोरीलाल को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया। बहराइच से भी उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय कैसरगंज के निकट रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा राम यतन वरुण बताते हैं कि मामला दर्ज कर ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। यह ट्रैक्टर ट्राली सिरसिया क्षेत्र निवासी शिवाजी सिंह की है। जो वन निगम में लकड़ी की ढुलाई का कार्य करता है। डोरीलाल की मौत की सूचना घर पहुंचने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पत्नी सहित पुत्री बंदना (18), आराधना (15), नितीश (12) व सतीश (9) का रो रो कर बुरा हाल है।