{"_id":"68644e635d3c843af209fde8","slug":"117-hamlets-will-be-connected-to-the-main-road-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112377-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे 117 मजरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे 117 मजरे
Wed, 02 Jul 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के 150 से अधिक आबादी वाले मजरों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग 86 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च करेगा। इसका प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
जिले के ऐसे गांव व नई आबादी वाली बस्ती जहां 150 या उससे अधिक की आबादी निवासरत है। ऐसे सभी मजरों व नई बस्तियों में आने-जाने के लिए लोक निर्माण विभाग सड़क का निर्माण कराएगा। इसके लिए विभाग ने 117 मार्गों का चयन किया है। इनमें एक किलोमीटर से कम के मार्ग शामिल होंगे। विभाग की ओर से 100.63 किलोमीटर सड़क का एस्टीमेट तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। अधिशासी अभियंता केपी मिश्रा ने बताया कि 117 मजरों को जोड़ने के लिए करीब 100 किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। पैसा मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।