{"_id":"5a219c654f1c1b79548c1073","slug":"11512152165-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय के दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय के दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में इस बार नगर निकाय की दोनों सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। नगर पालिका परिषद भिनगा और नगर पंचायत इकौना में चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया। भिनगा में भाजपा प्रत्याशी अजय आर्य व इकौना में जितेंद्र गुप्ता विजेता घोषित किए गए। इकौना में सपा तो नगर पालिका भिनगा में निर्दल प्रत्याशी रनर रहे।
नगर निकाय चुनाव के दौरान नगर पालिका भिनगा में कुल 61 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें लगभग 19 हजार 65 मत पड़े थे। इसमें से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को कुल 5260 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल चुनाव लड़ रहे निसार को 4940 मत प्राप्त हुए। इससे 320 मतों से भाजपा प्रत्याशी को विजेता घोषित किया गया। वहीं नगर पंचायत इकौना में भाजपा प्रत्याशी को 3282 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के महमूद आलम नईमी को 3016 मत प्राप्त हुए। यहां 266 मतों से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र गुप्ता को विजेता घोषित किया गया।
बाक्स में-
कुछ प्रत्याशी दहाई अंक भी नहीं छू सके
स्थानीय निकाय चुनाव में वोटरों ने डमी प्रत्याशी को लगभग नकार दिया। इसी कारण कुछ प्रत्याशी दहाई का अंक भी नहीं छू सके। तमाम प्रत्याशी सैकड़े से भी नीचे रहे। ऐसा ही कुछ इकौना नगर पंचायत में देखने को मिला। वहां सतीश कुमार निर्दल मात्र चार मत ही प्राप्त कर सके। जबकि यहां नोटा के मतों की संख्या भी चार ही थी। इसी प्रकार यहां के बसपा प्रत्याशी को महज 65 मतों से संतोष करना पड़ा। दो अन्य प्रत्याशी आज्ञाराम व मोहम्मद रईश भी सौ का आंकड़ा पार नहीं कर सके।
विज्ञापन
बराबर मत पाकर रामकली जीतीं, रुचि हारीं
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा के वार्ड नंबर सात रूपननगर में सभासद पद पर नौ प्रत्याशी मैदान में थे। यहां कुल 1229 मतदाताओं में से 705 लोगों ने वोट डाले। एक दिसंबर को हुई मतगणना में दो प्रत्याशियों को समान मत मिले। इसमें बसपा प्रत्याशी रामकली को 111 तथा भाजपा प्रत्याशी रुचि देवी को 111 मत मिले। इस पर रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम भिनगा ने प्रत्याशियों से पर्ची डलवाकर दोनों प्रत्याशियों के बीच हार जीत का फैसला किया। एसडीएम ने बसपा प्रत्याशी रामकली की पर्ची निकलने पर उन्हें विजेता घोषित किया।