फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   अस्पताल प्रशासन की कार्य प्रणाली से क्षुब्ध ग्रामीणों ने फोरलेन किया जाम

अस्पताल प्रशासन की कार्य प्रणाली से क्षुब्ध ग्रामीणों ने फोरलेन किया जाम

Tue, 01 Aug 2017 10:46 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन की कार्य प्रणाली से क्षुब्ध ग्रामीणों ने फोरलेन किया जाम
ग्रामीणों ने जाम किया फोरलेन
विज्ञापन

लक्ष्मननगर (श्रावस्ती)। गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती नहीं किए जाने से नाराज चननदीपा पुरवा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को फोरलेन जाम कर दिया। घायल युवक को मार्ग पर लिटाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची सोनवा व लक्ष्मननगर चौकी पुलिस ने अधिकारियों से बात कर प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते करीब एक घंटे तक फोरलेन पर आवागमन बाधित रहा।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरदेहरा के मजरा चननदीपा पुरवा निवासी गोलीराम (40) पुत्र खेलावन रविवार को दिन में अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान गांव के ही रंजीत व संजीत, मोतीलाल, सियाराम व दानू ने उस पर हमला कर दिया। उसे जमकर मारने पीटने के साथ ही उसे घसीटकर घर के बाहर ले आए। गोलीराम को पिटते देख बाहर खेल रहे पुत्र रामरूप ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हो गए थे। परिवारीजनों ने घायल गोलीराम को जिला अस्पताल बहराइच में भर्र्ती कराया था। जहां से बाद में उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। इस पर परिवारीजन उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां पर उसे भर्ती करने से इन्कार कर दिया गया। इस पर गोलीराम की पत्नी सुमन, पुत्र रामरूप भाई मुन्नू व सुमिरन ने मंगलवार को ग्रामीणों के साथ मिलकर गंभीर रूप से घायल युवक को बरदेहरा मोड़ स्थित फोरलेन पर लिटा कर मार्ग जाम कर दिया। इसके चलते मुख्य मार्ग पर एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची सोनवा व लक्ष्मननगर चौकी पुलिस ने अधिकारियों से वार्ता कर प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवारीजनों के मानने पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन



मामले की जानकारी नहीं
ट्रामा सेंटर से श्रावस्ती के मरीज को बिना भर्ती किए वापस भेजने की जानकारी नहीं है। गंभीर घायल मरीज को भर्ती नहीं किया जाए ऐसा हो नहीं सकता है। अगर कोई समस्या होती है तो बताना चाहिए। पीआरओ और मैं खुद वहां मौजूद रहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. हैदर अब्बास, प्रभारी, ट्रॉमा सेंटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed