फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   समाधान दिवस में 109 के सापेक्ष निपटे मात्र 19 मामले

समाधान दिवस में 109 के सापेक्ष निपटे मात्र 19 मामले

Sat, 17 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में 109 के सापेक्ष निपटे मात्र 19 मामले
समाधान दिवस में आईं 109 शिकायतें, सिर्फ 19 निस्तारित
विज्ञापन

लंबित मामलों के निस्तारण को टीम हुई गठित
श्रावस्ती। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए फरियादियों की भीड़ उमड़ी। समाधान दिवस में कुछ 109 मामले आए, इनमें से मात्र 19 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।

सिरसिया में एसपी विजय ढुल व एसडीएम सौरभ दूबे के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में कुल 19 मामले आए। इनमें से किसी भी मामले का मौके पर समाधान नहीं किया जा सका। भिनगा कोतवाली में सीओ भिनगा वीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में कुल 21 मामले आए। इनमें से तीन मामलों का ही समाधान किया जा सका। मल्हीपुर में उप जिलाधिकारी जमुनहा रमाकांत वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक पुत्तूराम के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में कुल नौ मामले आए। इनमें एक मामले का ही निस्तारण किया जा सका। सोनवा में तहसीलदार जमुनहा राजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में कुल 28 मामले आए। इनमें से चार का ही समाधान किया जा सका। इकौना में उपजिलाधिकारी इकौना सत्य प्रकाश वर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना नवल किशोर के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में कुल 18 मामले आए। इनमें से पांच मामलों का समाधान किया जा सका। वहीं गिलौला में नायब तहसीलदार गिलौला के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में कुल 14 मामले आए। इनमें से छह का समाधान किया जा सका। पुलिस अधीक्षक ने लंबित प्रकरणों के स्थलीय निरीक्षण के लिए राजस्व व पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर मौके पर भेजने व महत्वपूर्ण प्रकरणों में थानाध्यक्ष, तहसीलदार, एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी को मौके पर पहुंच कर समस्या का निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed