{"_id":"5c71922cbdec2273ab607d70","slug":"111550946860-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, किशोरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, किशोरी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला (श्रावस्ती)। तिलकोत्सव से शुक्रवार देर रात मनोहरा चक लौट रहा बाइक सवार युवक धरसवा के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौजूद उसकी साली गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बहराइच रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहरा चक निवासी उमेश (26) पुत्र ठाकुर प्रसाद के परिवार में शुक्रवार को एक तिलकोत्सव था।
इसमें शामिल होने के लिए उमेश अपनी साली मीरा (10) के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के ददौली गांव गया था। जहां से देर रात उमेश व मीरा वापस मनोहरा चक लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही उमेश बाइक लेकर बौद्ध परिपथ स्थित धरसवा पहुंचा, तभी वहां पहले से मार्ग किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से अनियंत्रित होकर टकरा गया।
इससे उमेश की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में मौजूद उसकी साली मीरा गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने घायल मीरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया।
जहां से चिकित्सकों ने मीरा को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। घटना के समय उमेश ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। मौके पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।