{"_id":"593c3b9a4f1c1bcd2c8b45be","slug":"111497119642-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय तालाब में डूबा किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय तालाब में डूबा किशोर, मौत
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब में डूबा किशोर, मौत
जमुनहा (श्रावस्ती)। लालबोझा दर्वेश गांव के मजरा दर्वेश निवासी एक किशोर शनिवार को बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था। जहां तालाब में डूबने से किशोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव को तालाब से निकालकर पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र ग्राम लालबोझा दर्वेश गांव के मजरा दर्वेश निवासी अजय कुमार मौर्या (12) पुत्र रामदास मौर्या शनिवार को गांव के ही बच्चों के साथ खेल रहा था। गर्मी अधिक होने के कारण वह बच्चों के साथ तालाब में नहाने के लिए थाना क्षेत्र के ही ग्राम गंगाभागड़ के मजरा मुराउवन पुरवा पहुंच गया। यहां राप्ती नदी से छूट कर बने तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। अजय की चीख पुकार पर साथ में मौजूद बच्चे जब तक उसे बचाने का प्रयास करते अजय की तालाब में डूबने से मौत हो गई। साथ में मौजूद बच्चों ने गांव आकर परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दिए बगैर परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर सुजीत कुमार राय बताते हैं कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। हल्का दरोगा को मौके पर भेजा जाएगा।