{"_id":"5f58fc098ebc3e54de0c365e","slug":"11-found-infected-including-health-workers-srawasti-news-lko539310432","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी सहित 11 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मी सहित 11 मिले संक्रमित
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में सिरसिया में एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 11 लोग पॉजिटिव मिले। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं 14 लोग कोरोना से जंग जीत कर वापस घर लौटे। इसके साथ ही जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 783 पर पहुंच गई है।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है। तमाम सख्ती के बावजूद लोग अब भी इसके प्रति गंभीर नहीं हैं। बुधवार आई रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ इकौना के मुस्काबाद खरगौरा में एक, मझौवा सुमाल में एक, महसरा में एक, मोहनीपुर में एक, सिरसिया के खंड विकास अधिकारी कार्यालय में एक कर्मचारी, गिलौला के टीकर आलदाद में एक, माजरे में एक, गिलौला में एक, कटार में एक व भिनगा ईदगाह निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला।
इन सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं संक्रमित क्षेत्र के 200 मीटर परिधि में आने वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने लोगों से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
इसके साथ ही जमुनहा बाजार निवासी दो, भिनगा बाजार निवासी चार, सिरसिया बाजार के एक, गिलौला बाजार के पांच, कटरा खरगूपुर के एक व टंड़वा महंथ के एक व्यक्ति ने कोरोना से जंग जीत ली है। एसीएमओ डॉ. मुकेश मातन हेलिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण का फैलाव अब एक दूसरे से हो रहा है। इसकी चेन तोड़ने के लिए सामाजिक दूरी व मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
अब तक मिले 783 संक्रमित
जिले में अब तक 25074 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 23331 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 783 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 12 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिन स्थानों पर संक्रमित मिले हैं वहां कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिले में अब तक कुल 185 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। इनमें से 106 जोन अब भी सक्रिय हैं। इकौना में 22, गिलौला में 21, भंगहा में 16, जमुनहा में 10, सिरसिया में 14 व भिनगा में 23 जोन सक्रिय हैं।