फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   102 skipped polytechnic entrance exam

102 ने छोड़ी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

Sat, 12 Sep 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
102 skipped polytechnic entrance exam
श्रावस्ती। पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। परीक्षा के लिए अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। यहां पर कुल 348 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 102 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के राजकीय अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए शनिवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा ऑफ लाइन होनी थी। इसलिए परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र की दो दो कापियों को लेकर स्व घोषित पत्र व सैनिटाइजर के साथ केंद्र पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान सभी अभ्यर्थियों की केंद्र में प्रवेश से पहले ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को मास्क लगाकर निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा पहले ही कक्षाओं में प्रवेश दे दिया गया। जिले में इस परीक्षा के लिए अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रथम पाली में कुल पंजीकृत 164 अभ्यर्थियों में से 70 अभ्यर्थियों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी। जबकि 94 परीक्षार्थी परीक्षा में मौजूद रहे। वहीं दूसरी पाली में कुल पंजीकृत 184 अभ्यर्थियों में से 32 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 152 परीक्षार्थी परीक्षा में मौजूद रहे।

इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक ज्योति प्रकाश पांडेय ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में हुई हैं। सुबह नौ से 12 व दोपहर ढाई से साढ़े पांच के बीच परीक्षा चली। इस दौरान परीक्षार्थियों को पहले से निर्देश था कि वह लेखन सामग्री व पानी की बोतल स्वयं लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed