{"_id":"594c0def4f1c1b9f5d8b4897","slug":"101498156527-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस में नदारद पीसीएफ प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस में नदारद पीसीएफ प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब
Updated Fri, 23 Jun 2017 04:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएफ प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब
किसान दिवस में नहीं पहुंचने पर डीएम ने जताई नाराजगी
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अनुपस्थित रहने पर डीएम ने पीसीएफ प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब किया है। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का समय से निस्तारण कराने का सख्त निर्देश दिया।
बैठक में डीएम दीपक मीणा ने कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में सभी अधिकारी अपने विभागों की योजनाओं का लाभ किसानों को दिलाएं। इस दौरान किसानों ने बताया कि जिले के 194 के सापेक्ष छह राजकीय नलकूप यांत्रिक दोष के कारण खराब हैं। दो विद्युत दोष के कारण बंद पड़े हैं। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता नलकूप को कड़ी फटकार लगाते तत्काल खराब नलकूपों को मरम्मत कराकर चालू करने का निर्देश दिया। नहरों में सिल्ट सफाई न होने की शिकायत पर डीएम ने अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड से सिल्ट सफाई व व्यय धन का ब्योरा तलब किया है। वहीं जिला कृषि अधिकारी को डीएम ने निर्देशित किया है कि वह खाद बीज विक्रेताओं से किसानों को उर्वरक व बीज खरीद का कैशमेमो उपलब्ध कराएं। ऐसा न करने पर संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई करें। इस मौके पर कृषि, सिंचाई, नहर, नलकूप, जल निगम, उद्यान, रेशम, पावर कॉर्पोरेशन, गन्ना, बैंक एवं भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने अपने अपने विभागों के माध्यम से संचालित किसान हित की योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही पात्र किसानों से इनका लाभ लेने की अपील की। बैठक का संचालन उप कृषि निदेशक डॉ. पीके कनौजिया ने किया। मौके पर सीडीओ शिवनरायन, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, एलडीएम एसके झा, उद्यान निरीक्षक गणेश चंद्र मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।