फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

Thu, 15 Jun 2017 03:31 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
एनसीसी का दस दिवसीय कैंप शुरू
विज्ञापन

कटरा (श्रावस्ती)। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में मंगलवार से 51 यूपी एनसीसी बटालियन का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसका शुभारंभ कैंप कमांडेंट कर्नल ने किया। इस दौरान बारह स्कूलों के 410 एनसीसी कैडेट मौजूद रहे। कैंप में पहले दिन कैंप कमांडेंट कर्नल आईएस पाठक ने कहा कि कैडटों को अनुशासन में रहकर राष्ट्र भक्ति की भावना से प्रेरित रहना चाहिए। राष्ट्रीय कैडेट कोर सुरक्षा से जुड़ा युवाओं का देश में सबसे बड़ा संगठन है। इससे जुड़कर युवा न सिर्फ अपना कैरियर बना सकते हैं। बल्कि मजबूत राष्ट्र निर्माण में भी सहयोग कर सकते है। कैंप में कैडेटों को ड्रिल डब्लू डी मैप, रीडिंग, फिल्ड क्राफ्ट, फायरिंग आदि की प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके सूबेदार सीमांचलन, सूबेदार बी बालन कुलमेंदर सिंह, नायब सूबेदार निरंजन सिन्हा व जेवी राना, मेजर एचपी वर्मा, कैप्टन एएच खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed