{"_id":"5941847c4f1c1b7a738b45b9","slug":"101497465980-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे जमुनहा वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे जमुनहा वासी
Updated Thu, 15 Jun 2017 04:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा में दूर नहीं हो रही लो वोल्टेज समस्या
लगातार शिकायतों पर भी नहीं हो रही सुनवाई, एसडीओ नहीं उठाते फोन
जमुनहा (श्रावस्ती)। विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा (बंजारनपुरवा) से दी जाने वाले विद्युत आपूर्ति एक पखवारे से लो वोल्टेज श्रेणी की मिल रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी उपभोक्ताओं की ये समस्या दूर नहीं की जा रही है। जर्जर तार के सहारे आपूर्ति देने से आए दिन आपूर्ति भी बाधित रहती है। उपकेंद्र पर तैनात एसडीओ द्वारा अपना सीयूजी फोन न उठाने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है।
विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा अधिभार से ग्रसित है। यहां तिवारी गांव व जमुनहा फीडर के सहारे समूचे क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। गर्मी में बढ़ी मांग के कारण अधिभार के कारण जहां उपभोक्ताओं को एक पखवारे से लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं आए दिन तार टूटने व ट्रांसफार्मर जलने के कारण उपभोक्ताओं को रोस्टर की एक चौथाई बिजली नसीब नहीं हो रही है। जमुनहा फीडर अक्सर खराब भी रहता है। आपूर्ति बहाल होने के बाद लो वोल्टेज के चलते उपभोक्ताओं को इसका भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसकी शिकायतों पर बिजली निगम के अधिकारी केवल आश्वासन ही देते हैं।
बाक्स में -
ब्लॉक का कामकाज भी हो रहा प्रभावित
जमुनहा ब्लॉक में लगा जनरेटर करीब बीस दिन पहले खराब हो गया था। जिसकी अब तक मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। वहीं लो वोल्टेज के कारण ब्लॉक में लगे विद्युत उपकरण भी काम नहीं कर पा रहे हैं। बिजली समस्या के कारण जहां ब्लॉक में लगा प्रिंटरप्रिंट नहीं निकाल पा रहा है। वहीं अन्य कामकाज भी प्रभावित हैं। इसकी जानकारी के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
बाक्स में-
समस्या की जानकारी नहीं
जमुनहा में लो वोल्टेज की समस्या की हमें जानकारी नहीं है। और न ही एसडीओ द्वारा फोन न उठाए जाने की किसी ने शिकायत ही किया है। यदि ऐसा है तो समस्याओं का निदान कराया जाएगा।
-आरएस वर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत