फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Zonal magistrate suspended for negligence in security of EVMs

ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर जोनल मजिस्ट्रेट निलंबित

Sat, 05 Mar 2022 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Zonal magistrate suspended for negligence in security of EVMs
शामली। जिले में प्रथम चरण के मतदान के बाद रात में होटल के बाहर जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में रिजर्व ईवीएम मिलने के मामले में जोनल मजिस्ट्रेट व सहायक आयुक्त वाणिज्यकर नरेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में पूर्व में सिपाही गाड़ी पर तैनात होमगार्ड और चालक को भी निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभा पर दस फरवरी को मतदान हुआ था। मतदान संपन्न होने के बाद कैराना में नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट व सहायक आयुक्त वाणिज्यकर नरेंद्र प्रताप सिंह की गाड़ी में एक होटल के बाहर ईवीएम रखी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो गाड़ी में रिजर्व ईवीएम थी। इस मामले में एसपी सुकीर्ति माधव ने गाड़ी पर तैनात सिपाही सुभाष चौधरी को प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया था। गाड़ी पर तैनात होमगार्ड अशोक कुमार को जिला कमांडेंट होमगार्डस की रिपोर्ट और ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक वाणिज्य कर सहारनपुर संभाग- ए की रिपोर्ट के आधार पर गाड़ी चालक दिनेश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया था। डीएम ने जोनल मजिस्ट्रेट व सहायक आयुक्त वाणिज्यकर शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के विरुद्ध कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग से संस्तुति की थी। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि आयोग के निर्देश पर नरेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed