{"_id":"5d2b6f128ebc3e6d035423f3","slug":"yuva-yuvaati-ran-away-from-home-shamli-news-mrt4331859167","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भागे युवक-युवती ने मंदिर में रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से भागे युवक-युवती ने मंदिर में रचाई शादी
विज्ञापन

शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती एक सप्ताह पहले घर से संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की थी, लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चल सका तो पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
परिजनों ने पुलिस को बताया था कि युवती एक कोल्ड स्टोर पर काम करती थी, वहीं पर कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक भी काम करता था। परिजनों ने युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताया था। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि युवक और युवती को बरामद कर लिया। युवक और युवती ने बताया कि उन दोनों ने दिल्ली में एक मंदिर में शादी कर ली है। युवक ने बताया कि इस शादी से उसके परिजनों ने सहमति दे दी है। इसके चलते वह युवती के साथ अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कोतवाल का कहना है कि युवक और युवती दोनों ने अपने को बालिग होना बताया है। युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सीओ सिटी ने संभाला कार्यभार
शामली। सीओ विनय गौतम को एसपी अजय कुमार ने सीओ सिटी की जिम्मेदारी दी है। लखनऊ से स्थानांतरित होकर आए सीओ विनय गौतम ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि वे मूल रूप से मथुरा जिले के निवासी हैं। इससे पहले वे एसटीएफ में तैनात थे। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता जनसहयोग से अपराध पर नियंत्रण करना है।