फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth who went fishing in Yamuna dies due to drowning

यमुना में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत

Sat, 21 Aug 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth who went fishing in Yamuna dies due to drowning
कैराना में मृतक आबिद का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
यमुना में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन

शामली, कैराना। यमुना में मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को कब्रिस्तान में सपुर्द-ए-खाक कर दिया।
मोहल्ला अफगानान निवासी आबिद (35) बृहस्पतिवार शाम यमुना में मछली पकड़ने के लिए गया था। रात तक उसके घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने यमुना के आसपास आबिद की तलाश की। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे यमुना पुल से पहले आबिद का शव यमुना में मिला। परिजनों ने गोताखोरों की मदद से शव को यमुना से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दरोगा मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आबिद के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सपुर्द-ए-खाक कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यमुना में डूबने से युवक की मौत हो गई है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed