फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth took out bike rally in the city

हिंद आर्मी का कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन, हंगामा

Sun, 29 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth took out bike rally in the city
ामली कलेक्ट्रेट में हिन्द आर्मी संगठन के धरने पर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
शहर में युवाओं ने बाइक रैली निकाली
विज्ञापन

शामली। हिंद आर्मी संगठन के नेतृत्व में युवाओं ने शहर में बाइक रैली निकाली और पैदल मार्च किया। संगठन के लोगों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आर्मी की भर्ती कराने की मांग करते हुए कहा कि दो साल से भर्ती न होने से युवा वर्ग परेशान है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर को ज्ञापन न देकर डीएम को देने की मांग पर अड़ गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने युवाओं का नेतृत्व करने वाले संगठन के संस्थापक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस से युवाओं की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने कलक्ट्रेट से युवाओं को हटाया।
शनिवार को हिंद आर्मी संगठन के नेतृत्व में गांव जसाला स्थित स्टेडियम में कार्यकर्ता और युवा इकट्ठे हुए। वहां से बाइक रैली निकालते हुए शामली पहुंचे। उन्होंने शहर में पैदल मार्च निकाला और कलक्ट्रेट पहुंचे। युवाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। हिंद आर्मी के संस्थापक नितिन स्वामी ने कहा कि करीब दो साल से सेना भर्ती लगातार रद्द की जा रही है। उन्होंने मुजफ्फरनगर में सेना की भर्ती जल्द आयोजित करने की मांग की। नितिन स्वामी ने आठ सितंबर तक भर्ती की तारीख घोषित न होने पर 15 सितंबर से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरनास्थल पर एसडीएम सदर संदीप कुमार व सीओ सिटी प्रदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने युवाओं से अपना ज्ञापन देने के लिए कहा। युवाओं ने कहा कि वे डीएम को ही ज्ञापन देंगे। अधिकारियों ने बताया कि डीएम इस समय कलक्ट्रेट में नहीं है। इस पर युवाओं ने कहा कि वे डीएम के अलावा किसी को ज्ञापन नहीं देंगे। इस दौरान युवाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे डीएम को ही ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस व युवाओं के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो युवाओं की अगुवाई करने वाले हिंद आर्मी संगठन के संस्थापक नितिन स्वामी निवासी गांव इस्लामपुर घसौली, अजय कुमार निवासी गांव भैंसवाल व सौरभ सिंह निवासी गांव बरलाजट को हिरासत में ले लिया और आदर्श मंडी थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती कर युवाओं की भीड़ को कलक्ट्रेट से हटाकर उन्हें वहां से भेज दिया। इस दौरान कलक्ट्रेट में गहमा गहमी व हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने हिरासत में लिए तीनों लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि हिंद आर्मी संगठन के नाम पर युवाओं की भीड़ कलक्ट्रेट पहुंची थी। उन्हें ज्ञापन देने को कहा गया था, लेकिन वे डीएम को ज्ञापन देने की जिद पर अड़े थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए युवाओं का नेतृत्व करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।

शामली में आक्रोस रैली निकालते हिन्द आर्मी संगठन के सदस्य

शामली में आक्रोस रैली निकालते हिन्द आर्मी संगठन के सदस्य- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते हिन्द अर्मी संगठन के सदस्य

शामली कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते हिन्द अर्मी संगठन के सदस्य- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट में धरना दे रहे हिन्द आर्मी संगठन के लोगो से वार्ता करते सीओ प्रदीप सिंह

शामली कलेक्ट्रेट में धरना दे रहे हिन्द आर्मी संगठन के लोगो से वार्ता करते सीओ प्रदीप सिंह- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट में  हिन्द आर्मी के धरने पर बैठे युवको को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्मी

शामली कलेक्ट्रेट में हिन्द आर्मी के धरने पर बैठे युवको को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट में  हिन्द आर्मी के धरने पर बैठे युवको को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्मी

शामली कलेक्ट्रेट में हिन्द आर्मी के धरने पर बैठे युवको को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट में  हिन्द आर्मी के धरने पर बैठे युवको को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्मी

शामली कलेक्ट्रेट में हिन्द आर्मी के धरने पर बैठे युवको को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट में  हिन्द आर्मी के धरने पर बैठे युवको को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्मी

शामली कलेक्ट्रेट में हिन्द आर्मी के धरने पर बैठे युवको को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट से वापिस जाते   हिन्द आर्मी  संगठन के सदस्य

शामली कलेक्ट्रेट से वापिस जाते हिन्द आर्मी संगठन के सदस्य- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed