फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth should also make career with health benefits from sports: Shivprakash

खेल से स्वास्थ्य लाभ के साथ कॅरियर भी बनाएं युवा: शिवप्रकाश

Thu, 24 Feb 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth should also make career with health benefits from sports: Shivprakash
खेल से स्वास्थ्य लाभ के साथ कॅरियर भी बनाएं युवा : शिवप्रकाश
विज्ञापन

शामली। डिप्टी कलक्टर शिवप्रकाश यादव ने युवाओं से कहा कि वे अपने कैरियर के प्रति सचेत रहें। खेल जहां स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, वहीं हम खेल से अपना कॅरियर भी बना सकते हैं।
बुधवार को शामली रायफल क्लब के 18वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी कलक्टर ने कहा कि हमें अपना हर काम समयानुसार करना चाहिए। स्वामी योग चिन्मया महाराज ने कहा कि खिलाड़ियों के जीवन में ध्यान साधना का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

पिछले दिनाें रायफल क्लब पर क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित मेडिटेशन कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षु निशानेबाज सौरभ चौधरी, रचित चौधरी, हिमांशु खैवाल, सागर, पीयूष शर्मा, शेखर कुमार, संजीव कुमार, ऋत्विक पाल, गुलजार, अजय पुंडीर, रितेश शर्मा, शोभित शर्मा, निखिल पुंडीर, ऋषभ चौधरी, आस्था चौधरी, अनु नैन, विदुषी चौधरी और अंशु चौधरी को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। शामली रायफल क्लब की तरफ से स्वामी योग चिन्मया महाराज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता हिंदू कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या दीपाली गर्ग ने और संचालन क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने किया। मौके पर क्लब डायरेक्टर तपन मलिक, पंडित रामलखन त्रिपाठी, कमलवीर वर्मा, अतुल गर्ग, हरविंदर सिंह, सोमांश तोमर, संदीप खैवाल, राजेश तोमर, अंशु चौधरी, सीमा चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed