फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth shot at not stopping bike

बाइक न रोकने पर युवक को मारी गोली, घायल

Wed, 14 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth shot at not stopping bike
बाइक नहीं रोकने पर युवक को गोली मारी
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव किरोड़ी मोड़ के निकट तीन बदमाशों ने बाइक नहीं रोकने पर युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। युवक अपने भाई के साथ शामली नमकीन फैक्टरी में काम करने जा रहा था। पीड़ित की तरफ से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का निवासी जाकिर अपने भाई शहजान के साथ बाइक से शामली में गोशाला रोड पर स्थित नमकीन फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। जाकिर बाइक चला रहा था। जाकिर के मुताबिक जब वह रास्ते में किरोड़ी मोड पर पहुंचे, तो एक बदमाश ने उन्हें हाथ से इशारा करते हुए रुकने को कहा। उन्होंने बाइक की गति धीमी की, लेकिन बदमाश के हाथ में हथियार देखकर उन्होंने बाइक को तेज दौड़ा दिया। इसी दौरान बदमाश ने उन पर गोली चला दी। पीछे बैठे शहजान के कंधे को छूते हुए गोली निकल गई। गोली लगने पर जाकिर अपने भाई को लेकर अस्पताल पहुंचा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। जाकिर ने किसी से कोई रंजिश न होना बताया है। घायल के भाई जाकिर की तरफ से अज्ञात में तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी नित्यानंद राय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में तीन टीमें लगाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed